पंडरिया ।नगर में स्थित पंडरिया सेवा सदन (विधायक निवास कार्यालय,) हाल ही में तैयार हुआ है।जिनमें शुक्रवार को प्रथम बैठक व समस्या का निराकारण का कार्य प्रारंभ हुआ। शुक्रवार को उक्त कार्यालय में विधायक भावना ने क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।पंडरिया सेवा सदन जनता की सुविधा, सेवा और समाधान का केंद्र है, जहाँ प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के साथ सुनकर उसके समयबद्ध निराकरण का सतत प्रयास किया जाता है।

श्रीमती बोहरा ने इस दौरान कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और जनसेवा ही हमारा सर्वोच्च संकल्प है।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता नवल किशोर पांडेय एवं भाजपा महिला मोर्चा पंडरिया मंडल की उपाध्यक्ष वर्षा साहू के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।
विधायक के पंडरिया में रहने से लोगों को होगा लाभ-क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर में विधायक निवास का निर्माण कराया गया है।पहले क्षेत्र के लोगों को अनेक समस्याओं को लेकर रणवीरपुर व कवर्धा जाना पड़ता था।अब लोग निर्धारित दिवस में पंडरिया में ही विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्या को अवगत करा सकते हैं।







