पंडरिया-नगर के आत्मानन्द स्कूल में शनिवार शाम संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम की शुरुवात हुई।जिसमें उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।श्रीमती बोहरा ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिसके पश्चात उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा विगत पांच वर्षों से गरबे का आयोजन पारंपरिक व शालीन ढंग से किया जा रहा है,जो सराहनीय है।उन्होंने कहा कि शक्ति के इस पर्व में मातृ शक्ति का उत्साह व साहस दिखाई पड़ रहा है।उन्होंने नवरात्रि व दशहरे के पर्व को सौहार्द्र व शांति के साथ मनाने की बात कही तथा सत्य की जीत के इस पर्व की सभी को बधाई देते हुए सभी की खुशहाली की बात कही।शनिवार को खांटू श्याम की थीम पर 200 लोगो ने गरबा की शुरुवात की गई।नगर सहित आस-पास से बड़ी संख्या में गरबा देखने लोग पहुंचे।







