पंडरिया। नगर के जैन मंदिर में खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट द्वारा पर्युषण पर्व के अवसर पर आयोजित क्षमापान दिवस एवं तपस्वी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके समापन के अवसर पर रविवार को मुख्य अतिथि के रूप पंडरिया विधायक भावना बोहरा में सम्मिलित हुई।
उन्होंने कहा कि जैन धर्म का अहिंसा और करुणा का उपदेश हम सभी के लिए अमूल्य है, जो सभी जीवों के कल्याण व शांति की प्रार्थना करता है। उन्होंने जैन समाज को इस अवसर पर समस्तजनों को पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दी।श्रीमती बोहरा ने बकेला चिंतामणि पार्श्वनाथ के 1200 वर्ष प्राचीन मूर्ति के दर्शन कर पूजा अर्चना किये।उन्होंने जैन समाज द्वारा जीव दया के क्षेत्र में किये गए कार्यों की सराहना की तथा क्षमा पर्व पर प्रकाश डालते हुए क्षमा धर्म को विश्व शांति के लिए शांति मैत्री का पर्व बतलाया।

जैन समाज ने स्वर्गीय बिमला देवी डाकलिया की स्मृति में बेजुबां समिति को निरीह प्राणियों की सेवा के लिए 11000 रुपये की राशि विधायक के हाथों प्रदान किया।इस दौरान संघ के पुखराज लोढ़ा,खुशालचन्द जैन, अध्यक्ष हरीश जैन,उपाध्यक्ष भीखम चंद लोढ़ा, यशवंतराज,सचिव शिखरचंद जैन,कोषाध्यक्ष महेंद्र डाकलिया,सह सचिव अशोक लोढ़ा, संतोष डाकलिया,ललित बोथरा,दीपक लोढ़ा, टीकमचंद लोढ़ा, दिलीप छाजेड़,राजेश लोढ़ा, पीयूष,महिला मंडल के ल8ला देवी,नगीना देवी,मंजू छाजेड़,ममता लोढ़ा सहित जैन समाज के लोग उपस्थित थे।