गांव चलो-घर चलो अभियान में शामिल हुई भावना बोहरा,ग्रामीणों से किया संवाद

पंडरिया।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दुल्लापुर स्थित मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान के साथ “गांव चलो-घर चलो अभियान” की शुरुआत की गई।जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर बातचीत कर सार्थक संवाद किया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उक्त योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को जाना। श्रीमती बोहरा ने बताया कि प्रधान मंत्री पक्के आवास, नलजल योजना, महतारी वंदन योजना, 3100 रु.प्रति क्विंटल में धान खरीदी व एकमुश्त भुगतान जैसे हितकारी योजनाओं से जनता का जीवन सुगम और खुशहाल बन रहा है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ‘विकसित भारत निर्माण’ में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बनेगा।इस दौरान मंडल अध्यक्ष फलित साहू सहित गांव के बड़े बुजुर्ग,महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या के उपस्थित रहे।