पंडरिया।नगर में संचालित सीता रसोई में विधायक भावना बोहरा ने भोजन परोसकर भोजन ग्रहण किया।
श्रीमती बोहरा नगर के पी एम श्री आत्मानन्द स्कूल में ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई थी,जिसके पश्चात अपने कार्यकर्ताओ एवं नगर के वरिष्ठजनों पत्रकार साथियों,अधिवक्ताओं,शिक्षक साथियों के साथ सीता रसोई सेवा स्थल में सभी को भोजन परोसकर परोपकार के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई एवं सभी के साथ भोजन ग्रहण कर गुणवत्तापूर्ण शुद्ध भोजन की प्रशंसा की।साथ ही उन्होंने संचालकों को इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने में हमेशा सहयोग का वादा भी किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट साहित नागर के अनेक वरिष्ठ नेता व ग्रामीण क्षेत्र से आये हुए कार्यकर्ता थे।नगर में विभिन्न कार्य लेकर ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए ग्रामीणों को भोजन की समस्या को ध्यान में रखते हुए मानव सेवा समिति द्वारा सीता रसोई प्रारंभ किया गया था। जिसमें पंडरिया क्षेत्र के उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने विशेष सहयोग रहा है।करीब आठ माह पूर्व विधायक श्रीमती बोहरा द्वारा सीता रसोई का उद्घाटन कर प्रारंभ किया गया था।जिसमे प्रतिदिन लगभग 150 लोगो को स्वच्छ शुद्ध शाकाहारी भोजन मात्र 30/ रूपये में उपलब्ध कराया जाता है।अब तक सीता रसोई में 28361 लोगो ने स्वच्छ भोजन ग्रहण किया है।पंडरिया नगर के आम जनों के लिए सुविधायुक्त स्वच्छ वातावरण में भोजन की उपलब्धता क्षेत्र में सेवा की मिशाल है।इस कार्य हेतु विधायक का हमेशा से प्रोत्साहन के साथ मार्गदर्शन भी मिलता रहा है।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग हो रहे लाभान्वित-सीता रसोई में कम कीमत में भोजन उपलब्ध कराए जाने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न कार्य लेकर आए हुए ग्रामीणों के साथ स्थानीय दुकानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों,श्रमिकों,अन्य शहरों से व्यवसायिक प्रशासनिक कार्य में कार्यरत कर्मचारियों सभी को शुद्ध भरपेट भोजन उपलब्ध होता है।
जनसहयोग से संचालित है सीता रसोई– सीता रसोई जनसहयोग से संचालित है। जिसमें नगर के साथ अन्य शहर के लोग अपने जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगाँठ जैसे शुभ अवसरों व अपने पारिवारिक जनों के पुण्य तिथि पर सहयोग राशि देकर संचालन में उल्लेखनीय योगदान किया जाता है।सीता रसोई संचालन,समिति के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता,सचिव शैलेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष हरीश जैन,चंद्रकुमार सोनी,कल्याण सिंह ठाकुर,मीनू अग्रवाल,सत्येंद्र चौहान,दिलीप जैन सहित अनेक सदस्यों द्वारा जनसहयोग से किया जा रहा है।







