पंडरिया में भव्या महिला ग्रुप ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नगर के जमात मंदिर प्रांगण में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्या महिला ग्रुप पंडरिया द्वारा 108 श्री हनुमान चालीसा महापाठ का आयोजन किया गया। इस प्रकार का भव्य एवं अभूतपूर्व आयोजन पंडरिया नगर में पहली बार किया गया है। संपूर्ण मंदिर को दीपों ,तोरणों और ध्वाजों से सुसज्जित किया गया ।इसमें भव्या महिला ग्रुप की महिलाओं के साथ साथ उनका पूरा परिवार एवं नगर के महिलाओं , पुरुषों के साथ-साथ बच्चों के द्वारा भी पाठ किया गया । करीब 150 लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमात मंदिर में स्थापित श्री राम जानकी एवं हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन, भोग एवं प्रभु वंदना के साथ प्रारंभ किया गया। श्री जमात मंदिर की दीदी केसरी वैष्णव द्वारा धार्मिक व्याख्यान के साथ मंदिर की महिमा का वर्णन किया गया ।सभी परिवारों ने चालीसा का पाठ और 101 दीपों से महाआरती करके सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति की कामना की।हनुमान जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर उपस्थित रही। जिन्होंने श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मेवा से बने केक कटकर भजन संध्या का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्रीरामचरित मानस की चौपाई सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति रवि श्रीवास्तव, प्रफुल्ल बिसेन, अमित सोनी, अशोक शर्मा, शैल बिसेन और श्वेता श्रीवास्तव के द्वारा दी गयी ।भव्या ग्रुप के सदस्यों के द्वारा सभी आगंतुकों के लिए भंडारा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गयी थी ।इस प्रकार के कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगो ने इस आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर भव्या ग्रुप के द्वारा मंदिर के पुजारी और केशरी दीदी को श्री हनुमान और श्री राम का तेलचित्र स्मृति स्वरूप ससम्मान भेंट किया गया ।कार्यक्रम में भव्या महिला ग्रुप की निधि श्रीवास्तव, शैल बिसेन, उर्वशी चंद्रवंशी, कुसुम साहू, श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, यशोदा सोनी, सोनिया बारगाह, किरन शर्मा और परिवार उपस्थित रहे।श्री हनुमान जन्मोत्सव के अभूतपूर्व आयोजन को यादगार बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण समिति के सहयोग से रविवार प्रातः अप्रैल, रविवार को मंदिर प्रांगण में ग्रुप के महिलाओं ने एक आँवला का पौधा रोपित किया।