भिलाई 3- भिलाई तीन चरोदा निगम चुनाव में कई वार्डो में जहाँ काटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वही कई वार्ड में एकतरफा दिखाई दे रहा है। भिलाई तीन निगम के वार्ड क्रमांक 6 उमदा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति आशीष वर्मा को एकतरफा वयापक जनसमर्थन मिल रहा है। एक सर्वे के मुताबिक यह जानकारी आई है कि दीप्ति वर्मा के पति जो निवर्तमान पार्षद है उनके द्वारा अपने कार्यकाल में कराए गए वार्ड के विकास कार्यो का लाभ मिल रहा है। वही सत्ता पक्ष के प्रत्याशी होने के कारण भी इसका लाभ मिल रहा है। जनता के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति आशीष वर्मा जा रही है। जहाँ पर उन्हें युवाओ महिलाओं, बुजुर्गों, पुरुषों का जनसमर्थन मिल रहा है। इस वार्ड में भाजपा के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान पर है।
- December 11, 2021