Bhilai: तालपुरी में अल सुबह पुलिस का छापा, पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया

भिलाई।भिलाई के तालपुरी के परिजात कॉलोनी में पुलिस ने आज अल सुभह छापामारी की गई। जहां छापामारी के दौरान कई संदिग्ध जोड़े को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई।

जानकारी के मुताबिक, मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के तालपुरी का है। जहां कई लोगों ने अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए हैं। पुलिस ने आज सुबह करीब चार बजे अचानक दबिश दी। इस छापामारी कार्रवाई में 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग-अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई में कई लड़का और लड़की पकडे गए हैं।

पुलिस को कॉलोनी में कई गाड़ियां भी लावारिश हालत में मिली हैं। जिसमें गाड़ी में नंबर भी नहीं लिखा है और न ही किसी गाड़ी के कोई मालिक हैं। पुलिस सभी गाड़ियों को जब्त कर थाना लेकर आई है।