भिलाई खुशी साहू हत्याकांड का खुलासा ;सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में की फार्मेसी छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।वैशाली नगर थाना पुलिस में फार्मेसी की छात्रा खुशी साहू की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतिका से एकतरफा प्यार करता था। और अलग अलग नंबर से कॉल करके परेशान करता था मृतिका उसके नंबर को ब्लॉक कर देती थी जिससे नाराज होकर आरोपी ने रायपुर से भिलाई पहुंचकर उसके किराए के मकान में घुसकर आरोपी ने पहले गला दबाया फिर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया था।पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलत: बलौदाबाजार का रहने वाला है। पुलिस ने शनिवार को उसे सीन रिक्रिएट करने के लिए रामनगर स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंची। हत्या के दौरान आरोपी के हाथ में भी गंभीर चोट लगी है। पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह आरोपी पिंटू ने मृतिका खुशी को दो बार कॉल किया था। खुशी ने उसका नंबर पहले ही ब्लॉक कर रखा था।इसलिए बात नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी ने खुशी की सहेली को फोन किया। सहेली ने पिंटू को बताया कि खुशी के पास मोबाइल नहीं है। इसके बाद आरोपी बाइक से सीधे खुशी के रामनगर स्थित किराए के कमरे पर पहुंच गया। उस समय खुशी की सहेली बाथरूम में नहाने गई थी। कमरे में खुशी अकेली थी।

आरोपी ने पहले मृतिका का गला दबाया। फिर चाकू से कई बार हमला किया। आरोपी और मृतिका के बीच कमरे में पहुंचने के बाद दोनों में विवाद हुआ।इसके बाद उसने खुशी का गला दबा दिया। गला दबाने से खुशी बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी पिंटू के हाथ में भी गंभीर चोट आई।

पुलिस के पूछताछ में आरोपी पिंटू साहू ने बताया कि मृतिका से एकतरफा प्यार करता था। और शादी करना चाहता था लेकिन मृतिका द्वारा शादी करने और बात करने से इंकार करने पर नाराज हो गया।आरोपी मृतिका को अलग अलग नंबर से कॉल करके परेशान करता था और मृतिका उसका सभी नंबरों को ब्लॉक कर दी थी जिससे नाराज हो आरोपी रायपुर से मोटरसाइकिल से भिलाई उसके किराए के मकान में पहुंचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।