भिलाई विधायक व पूर्व महापौर देवेंद्र यादव पहुंचे आनंद सिंह के निवास पंडरिया

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । विगत दिनों शुक्रवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का आगमन नगर के आनंद सिंह के निवास में पंडरिया हुआ। भिलाई विधायक के आगमन पर बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित थे, युवाओं ने पटाखे फोड़कर फूल मालाओं से देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया। देवेंद्र यादव ने आनंद सिंह के निवास पर भोजन कर आनंद सिंह के परिवार से मुलाकात किया।साथ ही उपस्थित युवाओं से भी रूबरू हुए।

इसे लेकर पंडरिया की सियायसी पारा गरम हो गया, लोगो में कई तरह की अटकलें लगने लगी इन्हीं अटकलो के बीच आनंद सिंह ने कहा कि देवेंद्र यादव से मेरा पारिवारिक संबंध है, हम संबंधों को राजनीति से अलग रखते हैं,साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आनंद सिंह उनके लिए मित्र कम भाई है। साथ ही उनका परिवार मेरा परिवार है,संबंध से बड़ी कोई चीज नहीं है। भले ही वर्तमान समय में राजनीति रूप से हम अलग है पर हमारा सम्बन्ध राजनीति का मोहताज नहीं।

आनंद सिंह के घर भोजन व मुलाकात करने के बाद युवा विधायक देवेंद्र यादव ने बिसेन हॉस्पिटल का शुभारंभ कर फीता काटा तथा उनके उपरांत वो मुंगेली से रायपुर रवाना हुए।