भिलाई: पचपेड़ी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत


भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ी गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।