स्कूली बच्चों द्वारा किया गया भोजली विसर्जन

पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में विशाल भव्य जीवंत झाकी के साथ हमर संस्कृति का पर्व भोजली उत्सव कार्यक्रम नन्हे मुन्हे बालिकाओं बालकों द्वारा समस्त पालकगण ग्रामवासी एवं समुदाय के सहयोग से सफलता पूर्वक मनाया गया है। किसान भाइयों की सुख समृद्धि, अच्छी फसल पैदावार, अच्छी स्वास्थ्य, अच्छी वर्षा एवं अटूट मित्रता के उद्देश्य मनाया गया। समस्त पालकगण ग्रामवासी बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच रोशनी रवि साहू द्वारा परंपरागत रूप से भोजली माता की पूजा अर्चना कर किया गया। प्रधानपाठक वासुदेव सिंह द्वारा कहा गया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्कूल के साथ साथ अपने पहचान संस्कृति के प्रति अपनत्व सम्मान का भाव आता है। गांव भ्रमण कर भोजली माता का बच्चों द्वारा भोजली गीत गा गा कर तालाब में पालकों के सहयोग से विसर्जित किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में विशेष रूप से श्री समलिया साहू , साहेबलाल ठाकुर, रवि साहू ,विश्राम साहू, रामचरण साहू , बिहारी साहू, रमेश साहू, अश्वनी चंद्राकर, भोलाराम यादव,जलेश्वर साहू सुनील साहू रामसहाय साहू सुरेंद्र साहू प्रताप साहू सहित सभी ग्रामवासी पौनी पालकगण बच्चे जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।