पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में हमर संस्कृति हमर पहचान भोजली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन समुदाय की सहभागिता से श्रवण मास शुक्ल पक्ष के अष्टमी तिथि को विधि विधान से किया गया। सभी बालिकाओं द्वारा सुमधुर भोजली गीत गाकर बीज रोपित किया गया है। टोकरी के अंदर गोबर ,राख एवं उपजाऊ मिट्टी की परत बिछा कर भीगे हुए गेहूं को मिट्टी में समान रूप से बोया गया।

इसके बाद टोकरी को साफ , पवित्र एवं अंधेरे युक्त स्थान पर स्थापित किया गया। ताकि समय पर अच्छे से अंकुरित हो सके। भोजली उत्सव सप्ताह अंतर्गत बच्चों की एकाग्रता, मानसिक एवं व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि हेतु भोजली गीत, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला एवं अंकुरण की की विधि पर गतिविधि कराया जावेगा ।

प्रधानपाठक वासुदेव सिंह द्वारा कहा गया कि यह बेहतरीन आयोजन हमारे लोक परम्पराओ, संस्कृति को सहेजने ,किसान भाइयों की अच्छी फसल पैदावार व आपस में भोजली मितानी का रिश्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। रक्षाबंधन के अगले दिन विधि विधान से समुदाय की सहयोग से विसर्जित किया जाएगा।








