संत संत गाडगे जयंती पर भूमि पूजन व भव्य कलश यात्रा आयोजित


पाटन। ग्राम अचानकपुर में झेरिया धोबी समाज द्वारा संत गाडगे जयंती के अवसर पर सामाजिक भवन के पास बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूरा आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. धर्मेंद्र निर्मल, अध्यक्ष झेरिया धोबी समाज पाटन राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अचानकपुर के सरपंच देवानंद साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कृपा निर्मल (उपाध्यक्ष पाटन राज), योगेश निर्मलकर (मीडिया प्रभारी पाटन राज), लीलेश्वर निर्मलकर (युवा अध्यक्ष पाटन राज), नोहर निर्मलकर (ग्रामीण अध्यक्ष), सुखी निर्मलकर, सत्या निर्मलकर, टोमन निर्मलकर, पुष्पा निर्मल, धनेश साहू सहित ग्रामीण पंचगण मौजूद रहे।
इसके अलावा किरण निर्मल, दीपा, कविता, सत्यावती, संतोषी, सरस्वती, अमरीका, तुलसी निर्मल सहित समस्त झेरिया धोबी समाज ग्राम अचानकपुर के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अतिथियों ने संत गाडगे के जीवन और उनके सामाजिक सुधार कार्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज को शिक्षा, स्वच्छता और एकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अंत में सभी ने सामाजिक भवन निर्माण कार्य में सहयोग का संकल्प लिया।