

निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से-
1- ग्राम रानीतराई (असोगा) में इस सत्र से प्रारंभ महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन।
2- ग्राम रानीतराई में ही सैनिक ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण के लिये भूमिपूजन।
3 – चुलगहन से सुरपा पहुँच मार्ग निर्माण हेतु भूमिपूजन।
अनेको निर्माण कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी कहा कि आज का दिन हम सब के लिये सौगातों से परिपूर्ण है छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा सभी माँगो को प्रमुखता से पूर्ण किया जा रहा है, वर्षों से जो कार्य दूभर थे आज सहज ही सम्पन्न हो रहे हैं। साहू ने कोरोना महामारी से बचने के लिये सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं मास्क लगाने तथा सुरक्षित रहने की अपील भी लोगों से की।
जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा जी ने सभी कार्यों की स्वीकृति हेतु छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री एवमं उनके ओएसडी आशीष वर्मा जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया एवमं कहा कि आज बहुत ही गौरवशाली क्षण के हम सभी साक्षी हैं वर्षों दशकों पुरानी तमन्नाएँ आज साकार हुई हैं समूचे अँचल के लिये गर्व का विषय है एक ओर जहाँ महाविद्यालय की शुरूआत से छात्र छात्राओं के अध्ययन के नये मार्ग खुल गये हैं वहीं अब महाविद्यालय भवन निर्माण से सुसज्जित कॉलेज आने वाले समय में हमारे सामने होगा , स्टेडियम निर्माण से खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी एवं उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा , ग्राम असोगा के निवासियों के जल समस्या का समाधान एवमं चुलगहन से सुरपा मार्ग भी सुगम होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत असोगा के सरपंच अशोक रिगवानी, ग्राम पंचायत चुलगहन सरपंच नीरा पुलस्त्य साहू, ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन , रमेश टंडन ,सत्यनारायण टिकरिहा, दयालु साहू ,भेदप्रकाश वर्मा, सुमित विश्वकर्मा, जानकी चोपड़िया, सीताराम ठाकुर,पूर्व विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, हॉरिजोन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष शब्बीर खान, क्लब के संरक्षक उमाशंकर बाबा चंद्राकर, नवल वर्मा, जितेंद्र धुरंधर, चैतन्य विनायक राहुल ठाकुर प्रशांत तिवारी भविष्य जैन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवमं ग्रामीणजन उपस्थित थे।





