ग्राम पंचायत बेलरगांव में नवीन तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया

मौर्यध्वज सेन
नगरी,सिहावा,बेलरगांव। नगरी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बेलरगांव में नवीन तहसील कार्यालय का गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। जिसमें भूमिपूजन कार्यक्रम करने से पहले धरती माता का पूजा अर्चना कर शुभारंभ हुआ। जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा, विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, सरपंच उमेंद्र दीवान, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी,राकेश चौबे, अनुसूचित जनजाति मौर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम,ग्राम पटेल अमरसिंह पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, उपसरपंच पोखराज कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष मोहन पूजारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, उमेश साहू, अनिल साहू, शंभूनाथ साहू, अरविंद यादव,भुवनदास मानिकपुरी सहित ग्रामीण एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी वं कर्मचारी उपस्थित थे।