ग्राम खोला/ बासिन में राहत शिविर भवन का किया भूमिपूजन,10 लाख की लागत से होगा तैयार- कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग

जामगांव आर -कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के ग्राम खोला /बासिन में ग्रामीणों के लिए 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। लंबे समय से समाज के लोगों को अपने सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान की आवश्यकता थी!

इस अवसर पर कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने उपस्थित ग्रामीण समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन का सभी लोगों के काम के लिए मिल-जुलकर उपयोग करें। यह भवन समाज के कार्यक्रम, बैठक, शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए बहुत काम आएगा। इससे पूरे गांव के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गांवों में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने ग्राम खोला/ बासिन में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित- कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, पुष्पलता जांगड़े सरपंच खोला/बासिन, लक्ष्मण कोठारी उपसरपंच, राजकुमार सेन सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर उर्वसी कोशरे, रोजगार सहायक चंद्रशेखर कोशरे, देवेश्वरी, सौहाद्र, खेलन, हेमिन, कामेश, ललित, अंजोर, मनीष, चंद्रमणि, टीकाराम, टीकेश्वरी, तारणि, अश्वनी, नाथु, रवि ठाकुर, छबील, जय नौरंगे, नोहर नौरंगे, लोकेश्वरी, केशरी, जयप्रकाश, रवि, शीतल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!