भोरमदेव कला तिहार हर्षउल्लास के साथ कुंडा में मनाया गया


पंडरिया। पंडरिया के कुंडा मे जिला स्तरीय भोरमदेव कला तिहार को हमर भोरमदेव कला सेवा कल्याण समिति कबीरधाम की स्थापना दिवस के रूप मनाया गया। मुख्य अतिथि भुवनेश्वर चन्द्राकर के द्वारा मां सरस्वती के पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य उद्देश्य चित्रकला वॉल राइटिंग मूर्तिकार विशेष हुनबाज के लिए काम करना,स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य करना, छत्तीसगढ़ कला गीत संगीत पर काम भोरमदेव कला सेवा के बारे में जागरूक करना, पर्यावरण हरित क्रांति पर काम करना, स्वास्थ्य विकलांग एवं शिशु शिक्षा महिला उत्थान पर विशेष काम करना है।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विद्यालयों के छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ने अतिथियों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की निर्णायक जज जीनू राम वर्मा, खैरागढ़ विश्व विद्यालय ,योगनी साहू,खिलेश्वरी साहू राज्य स्तरीय डांसर द्वारा जजमेट किया गया। प्रथम स्थान बसनी स्कूल, रागनी साहू द्वितीय हाई स्कूल कुंडा,तृतीय स्थान पर अभिषेक, राधिका व साक्षी नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में रहे। राष्ट्रीय पेंटिंग अवार्ड विजेता बलवीर विश्वकर्मा और रिंकू साहू बांसुरी वादक,छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित 9 वर्षीय मास्टर तनिष्क वर्मा की बेहतरीन गीत गायन प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि भुवनेश्वर चंद्राकर को लाइव पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास पांडे पूर्व सांसद प्रतिनिधि,अजय चंद्राकर प्रदेश सचिव ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़, जलेश चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष चंदनिया कुर्मी समाज, अश्विनी यदू जनपद पंचायत सभापति पंडरिया, अमित चंद्रवंशी जनपद पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पुरुषोत्तम निर्मलकर अध्यक्ष जन भागीदारी समिति नवीन महाविद्यालय कुंडा,कपिल चंद्राकर महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा कुंडा मंडल ,प्रदीपरजक ,राजकुमार कश्यप उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कुंडा,रमन खनूजा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कुंडा, उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, मंत्री निलेश गुप्ता, शंभू चंद्राकर राजेंद्र पटेल उपस्थित थे।इसके अलावा कृति चंद्रवंशी, संतोषी ठाकुर,धनेश्वरी विश्वकर्मा, जयपाल सिंह ,नंदलाल साहू, जितेश तिवारी ,सुनील साहू, प्रभात विश्वकर्मा, नितेश भास्कर, नरेश चंद्र सेन, रामाधार चंद्राकर, नीलकंठ साहू ,मनमोहन साहू, शिव मल्हा ,धर्मराज रजक, सूरज चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, धनु चंद्राकर, पंडरिया ब्लाक प्रभारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं ,छात्र छात्राएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।