पाटन वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न


पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 4 में आज सुबह 10 बजे सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह विकास कार्य वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष  योगेश निक्की भाले , उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी , नगर के पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारीगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री भाले जी ने कहा कि –
“पाटन नगर के हर वार्ड में सुविधाएं पहुँचाना हमारा संकल्प है। भाजपा सरकार की सेवा और सुशासन की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।”

सीसी रोड बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।