पाटन।कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 8 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।

जिसमें गाड़ाडीह मंडल में बेलौदी निवासी भूपेंद्र बघेल(छोटू) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
युवा भूपेन्द्र बघेल का बचपन से ही राजनीति से गहरा नाता रहा है। उनके पिता शंकर बघेल कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। आज विधनसभा की राजनीति में उनकी अपनी एक अलग पहचान है।वे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस की सरकार में बीज निगम के सदय भी रहे हैं।

छोटू बघेल सन 2010 से लगातार कांग्रेस के सक्रीय कार्यकर्ता रूप में क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और विगत 7 वर्षों से कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी के रूप में कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है।क्षेत्र में युवाओं में उनकी खासी पकड़ है उन्हें एक सक्रीय कार्यकर्ता के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
श्री बघेल के मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुसी की लहर है और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों में एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
छोटू बघेल ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्व का वह बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। मण्डल संगठन को मजबूत किया जाएगा। सभी को एकजुट करके पार्टी को नए मुकाम पर ले जाने का प्रयास रहेगा। यदि किसी के कोई मतभेद या मनभेद होंगे तो उन्हें भी दूर करके सभी को एक करने की कोशिश रहेगी।






