प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा में बनने जा रहे नवीन मॉडल स्कूल का नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने किया भूमिपूजन

पाटन । नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 5 अखरा के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में नवीन मॉडल स्कूल के लिये भूमिपूजन अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के द्वारा किया गया। मॉडल स्कूल की कुल लागत राशि लगभग 3 करोड़ रु. है। भूमिपूजन अवसर पर पुरुषोत्तम कश्यप, पार्षद मनीष देवांगन, आभाष शर्मा, सन्दीप कश्यप, उपयंत्री थानेश्वर वर्मा, बिरेन्द्र वर्मा, सोनू यादव सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित थे।