पाटन में भूपेश बघेल के जन्मदिन कार्यक्रम में गूंजेगा ‘बोल कालिया’, कथा वाचक युवराज पांडे होंगे शामिल

पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर 23 अगस्त को पाटन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत के साथ ‘बोल कालिया’ की गूंज सुनाई देगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडे भी विशेष रूप से शामिल होंगे। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने खास तौर पर पाटन पहुंचेंगे।

आयोजकों की ओर से कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल धर्मेंद्र साहू, महेंद्र साहू, विकास वर्मा, राजा चंद्राकर और मनीष साहू ने पंडित युवराज पांडे से मुलाकात कर उन्हें 23 अगस्त को पाटन आने का आमंत्रण दिया। पंडित युवराज पांडे ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए पाटन आने की सहमति प्रदान की है।

बताया गया है कि 23 अगस्त को पंडित युवराज पांडे के पाटन पहुंचने पर फुंडा चौक में उनका जोशीला स्वागत किया जाएगा। इसके बाद फुंडा चौक से रैली के रूप में उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा।

पंडित युवराज पांडे के शामिल होने से कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।