बालोद ।”भूपेश हैं तो भरोसा है” ये लाइन उन तमाम सभी लोगों पर सटीक बैठती है, जो उम्मीद और आस लगाए बैठे है, की हम अगर हमारे मुखिया के समक्ष अपनी समस्या या किसी भी प्रकार की मांग को लेकर जाएंगे तो वहां त्वरित निराकरण होना तय है। तय है कि निराश नही लौटेंगे, तय है कि उम्मीद की आस नही टूटेगी।देश में छत्तीसगढ़ का डंका बजा छत्तीसगढ़ मॉडल से लोकप्रिय बने भूपेश बघेल आज प्रदेशवासियों के दिलो में यूं ही राज नही करते है। उनकी दरियादिली और मांग पर दुगुना तो कभी तिगुना देकर लोगों की आस को टूटने नही देते। ऐसा ही कुछ नजारा सोमवार को गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम भरदा (ट) में दिखने मिला। जब सूबे के मुखिया भूपेश बघेल माँ बिंदेश्वरी पार्क के लोकार्पण और प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुचे थे। इस दौरान जब क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने प्रतिमा के बगल में खरखरा नदी के किनारे सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये की मांग की। तब मांग से चार गुना ज्यादा देने की सीएम बघेल ने घोषणा की। घोषणा सुनते ही कार्यक्रम में बैठी भीड़ से तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।


मांगा 20 लाख, दिया एक करोड़-
संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री से पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख की मांग की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्कुराहट भरे लहजे में कहा कि कुवर सिंह तो 20 लाख की ही मांग कर रहे है। मैं ज्यादा देने के मूड में हूं। मैं तो बहुत बड़ी राशि देने आया हूं। यह सूनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज। फिर उन्होंने मां बिंदेश्वरी बघेल पार्क के लिए 50 लाख एवं ग्राम भरदा (ट) में सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख देने की घोषणा की। इसके साथ कैलाशधाम से मुक्तिधाम तक सीसी रोड, खरखरा नदी पुल से मेन रोड तक डामरीकरण के लिए 65 लाख रुपये से अधिक राशि देने की घोषणा की।
सीएम का बालोद से खासा लगाव-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बालोद से लगाव और जिलेवासियों से प्रेम किसी से छिपा नही है। साढ़े 4 साल के कार्यकाल में सीएम बघेल 25 से ज्यादा मरतबा बालोद आ चुके है। लोगो में यह चर्चा आम है कि भूपेश बघेल बेहद ही सजग और सरल हैं। लोगों के बीच बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाते है। और सीएम बघेल भी किसी के भी आमंत्रण पर चाहे सामाजिक कार्यक्रम हो या फिर दुख या सुख की घड़ी में। हाजिर हो ही जाते है। और यही स्वभाव उनका लोगों के दिलो में खासा जगह बनाता है।
संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में हमेशा क्षेत्रवासीयो की मांग पर उम्मीद से दुगुना ही दिया है। आज मेरे विधानसभा में अर्जुन्दा और देवरी बंगला को पूर्ण तहसील का दर्जा, कृषि कॉलेज सहित नदी, नाले, सड़क सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया है। प्रदेशवासियों के लिए राज्य सरकार का खजाना हमेशा खुला रहता है, और यह सच भी है। आज जनता भी मान रही है, भूपेश है तो भरोसा है।






