मोर आवास मोर अधिकार से वंचित किया भूपेश सरकार- जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

मुंगेली। विधानसभा अंतर्गत भाजपा ग्रामीण मंडल के शक्तिकेन्द्र ग्राम कोदवा बानी में मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे हे कांग्रेस सरकार, इस कार्यक्रम में ‘प्रमुख वक्ता” के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीबो को आवास अधिकार से वंचित किया। उन्होंने कहा कि केेन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को प्रदेश सरकार द्वारा रोक कर उनके अधिकार को वंचित किया गया। आवास न मिलने व रोके जाने पर लाभार्थी व कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाई दे रही। जब गरीबों के मकान बनाने की बारी आई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री अपना अंशदान देने से मना कर दिया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, संतु सिंह ठाकुर, बरातू राम जायसवाल, दानी सिंह राजपूत, चन्द्रहास गोस्वामी(पूर्व सरपंच), अरविन्द राजपूत (बूथ अध्यक्ष), सरस्वती राजपूत, कविता राजपूत, मेला राम साहू (प्रभारी), डॉ सुरेश ठाकुर, अश्वनी साहू, चंद्रशेखर जायसवाल, संतोष राजपूत, इतवारी ध्रुव, संदीप जायसवाल, लालजी ठाकुर, परमेश्वर सिंह, संतोष साहू, भीखराम साहू, नरेंद्र राजपूत, रघुनाथ सिंह, तिलक साहू, गोवर्धन सिंह, रामसहाय निषाद, मनोहर जायसवाल सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।