कवर्धा घटना के विरोध में बड़ेडोंगर मंडल द्वारा किया गया भूपेश सरकार का पुतला दहन

आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । भाजपा मंडल बड़ेडोंगर क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में कवर्धा घटना के विरोध भूपेश सरकार के खिलाफ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर मंडल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने अपने ग्राम पंचायत में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष झारीराम सलाम, मंडल अध्यक्ष हेमचंद देवांगन, जुगधर मरापी, निर्मल नाग, अजय मरापी, कोमल माली, घुमेश्वर देवांगन, सुकलू कोमरा, सोभा नाग, हलाल महावीर, सुरेंद्र माली, चरण सिंह नेताम, जोगेश्वर नाग एवं समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए।