अर्जुनी। पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता देते हुए एसडीओपी के रीडर भाटापारा विकासखंड के ग्राम खम्हरिया के भूपेश यादव ने ग्राम खैरताल निवासी एक मरीज के लिए रक्तदान कर सराहनीय पहल की। मरीज को उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिलने पर भूपेश यादव ने बिना देर किए रक्तदान के लिए आगे आकर मानवता का परिचय दिया। उनके इस नेक कार्य से जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिली।
भूपेश यादव की इस पहल ने यह संदेश दिया कि वर्दी और जिम्मेदारी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनके रक्तदान की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

समय पर किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। भूपेश यादव की इस पहल ने पुलिस की संवेदनशील और मानवीय छवि को भी सामने रखा है। मानव संवेदनाओं की मिशाल बनते हुए आरक्षक भूपेश यादव का अबतक का यह 15 वाँ रक्तदान है जो कि आगे भी जारी रहेगा







