सायकल केवल साधन नहीं,आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरणा है-भावना बोहरा


पंडरिया-नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा सरस्वती सायकल योजना के तहत  मंगलवार को छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए एवं शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनसे संवाद कर अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि यह सायकल उनके लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं से बेटियों को न सिर्फ सुविधाएँ मिलती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, साहस और आगे बढ़ने का उत्साह भी बढ़ता है। बेटियों को शिक्षित, सक्षम और सशक्त बनाना बनाना ही इस योजना का लक्ष्य है। इसके लिए विष्णु देव की भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रारंभ होने के बाद से स्कूलों के बालिकाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।सुविधा के साथ बालिकाएं अधिक संख्या में विद्यालय पहुंच रही है।शाला में अध्ययनरत कुल 185  छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे तथा श्रीमती बोहरा को अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित रहे।इस दौरान छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।शाला के प्राचार्य एन के एक्का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।श्रीमती बोहरा ने विद्यालय परिसर में सायकल स्टैंड बनवाने की घोषणा की।इस अवसर पर नगर पालिका  अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह ठाकुर,वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकुमार सोनी,नवल किशोर पांडेय,प्रभा देवांगन,अनुराग ठाकुर,मीनाक्षी ठाकुर, सीएमओ अमिताभ शर्मा ,प्राचार्य एन के एक्का, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं स्कूल शिक्षकगण व छात्राएं उपस्थित रहे।