सेलूद कन्या शाला में बालिकाओं को किया साइकिल वितरण, अब राह  हुई आसान


पाटन। शासकीय  कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। अब छात्राओं का राह आसान होगा। उन्हें पैदल स्कूल नहीं आना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र चंद्रवंशी, सरपंच खिलेश मारकंडेय,उपसरपंच राकेश साहू, रमेश देवांगन, रवि पटेल, योगेश चंदेल,आनंद साहू, निरज यादव, दीपक यादव, रमेश देवांगन, सुरेंद्र बंछोर सहित शाला के स्टाफ मौजूद रहें।