नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में छत्तीसगढ़ शासन की निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाईस्कूल बेलरगांव में
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुगमता प्रदान करना है। और पढ़ाई में कोई वंचित ना हो।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी रहे जिसमें जनपद अध्यक्ष ने पेयजल की व्यवस्था को देखते हुए।हाईस्कूल के प्रांगण में बोर खनन के लिए घोषणा की ।अध्यक्षता
संस्था प्रमुख पी.सी. झा प्राचार्य ने की।विशिष्ट अतिथि रीता नेताम सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव, नंदनी साहू जनपद सदस्य, चंद्रशेखर अडिल अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,
उमेंद्र कुमार मरकाम पूर्व सरपंच,अमर सिंह पटेल ग्राम पटेल,
हुमित कुमार लिमजा पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी , लिलांबर सिंह साहू अध्यक्ष कृषि एवं ग्राम विकास समिति बेलरगांव, उमेश साहू अध्यक्ष माध्यमिक शाला, मौर्यध्वज सेन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,
गजेंद्र कुमार नेताम वार्ड पंच, तीरथ साहू साइकिल प्रभारी, संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार देवांगन, एन.सी. सोम, यू.के. नाग, एस.के. नेताम, जे.एस. नेताम, विकास कुमार कोसरिया, मनीष कुमार देवांगन, देवेश पटेल, डी.एन. कश्यप, भारती साहू, भारती रात्रे, खेलता साहू सहित कार्यक्रम में संस्था के समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा तक पहुंच आसान होने से बालिकाओं की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।






