पंडरिया। ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्लापुर बाजार में बुधवार को सरस्वती साइकल वितरण योजनान्तर्गत सायकल वितरण किया गया। शाला विकास समिति के अध्यक्ष विवेक तिवारी, सरपंच रूखमणी साहू व प्राचार्य मंजुला तिवारी के उपस्थिति में कक्षा 9 वी के 64 तथा कक्षा 10 वी के 28 बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत कुल 92 सायकल का वितरण किया गया। बच्चे सायकल पाकर खुशी से झूम उठे।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा की यह शासन की महती योजना है।इस योजना के प्रारंभ होने के बाद बालिकाओं के दर्ज में बढ़ोत्तरी हुई है।साथ ही बालिकाएं विद्यालय आने के लिए आत्मनिर्भर हुई है। प्राचार्य मंजुला तिवारी ने कहा की बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरपंच रूखमणी साहू ने कहा कि सायकल मिलने से बालिकाओं को स्कूल आने जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।
