राजकुमार सिंह ठाकुर
शराब,किसान,कोयला,खनन,हर जगह सरकार का माफिया बैठा हुआ है।छत्तीसगढ़ में घोटाला कर पैसे को सोनिया गांधी को पहुंचाया जाता है।जिसके चलते ढाई वर्ष बाद भी भूपेश मुख्यमंत्री बना हुआ है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार हमारा मजबूरी बन गया है।पद में बने रहने के लिए मंत्री को हर महीने रिचार्ज व टॉप अप कराना पड़ता है।धान खरीदी पर उंन्होने कहा कि 61 लाख टन केंद्र सरकार कर रही है।कुल धान का 90 प्रतिशत धान मोदी सरकार खरीद रही है जिसका वाहवाही भूपेश सरकार लेने का प्रयास कर रही है।प्रधानमंत्री आवास छिनने का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है।उन्होने सभी मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करने की बात कार्यकर्ताओं से कही। पूर्व सासंद अभिषेक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भूपेश सरकार विकास नहीं करने के दृढ़ संकल्प लेकर बैठी है। उन्होने कहा कि सभी विकास कार्य रोक दिया गया है।जिले की सड़कों में पैदल चलना मुश्किल है।पूरा प्रदेश नशे की गिरफ्त में डूबा हुआ है।उन्होने बताया कि सरकार अपने किये गए वादों को पूरी नहीं कर रही है।

बेरोजगार,किसान,कर्मचारी,युवा,महिला,व्यवसायी सभी परेशान हैं।अभिषेक सिंह ने क्षेत्र के विकास रोकने का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार क्षेत्र के विकास के लिए बनाई जा रही रेल लाईन को रोकने की बात कही।अभिषेक सिंह ने कहा कि किसी लोगों से नाराजगी का नुकसान भाजपा पार्टी को नहीं होना चाहिए।सभी कार्यकर्ताओं को कमल निशान को लक्ष्य में रखकर कार्य करना है।भाजपा के प्रत्यासी को जिताने का मतलब देश निर्माण करना है।सभी कार्यकर्ताओं से उन्होंने मिलकर कार्य करने की अपील की।पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि सड़के दम तोड़ चुकी है।छिरहा से कुंडा तक सड़क की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस सड़क पर यदि गर्भवती महिला चलती है,तो उसका प्रसव हो जाएगा।उन्होने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज छत्तीसगढ़ में नहीं बची है।विकास का कार्य रुका हुआ है।इस सरकार का एक ही कार्य गरीबो का हक मारने का कार्य है,जिसका मुख्य उदाहरण प्रधान मंत्री आवास निर्माण रोकना है।सरकार द्वारा अभी तक आवास प्लस योजना की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है।गंगा जल की सौगंध लेकर घर-घर शराब पहुंचाया जा रहा है।भूपेश सरकार दो रुपये का कार्य करती है तथा दो करोड़ का विज्ञापन करती है।इसे हमे जनता तक पहुंचाना है।उन्होंने सभी घोषणाओं में सरकार को फेल्योर बताते हुए कहा भूपेश सरकार को ठगेश सरकार बताया।उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को प्रधानमंत्री आवास से में प्रधानमंत्री का नाम पसंद नहीं हूं तो भूपेश आवास,अकबर आवास या ममता आवास के नाम पर गरीबों को घर प्रदान करने की बात कही।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुलकर कार्य करने की अपील की।इससे पहले पूर्व विधायक मोतीराम चन्द्रवंशी,रामकुमार भट्ट,बिशेसर पटेल,लखनलाल साहू,भावना बोहरा,अजित चन्द्रवंशी सहित अनेक नेताओ ने संबोधित करते हुए भूपेश सरकार की आलोचना की।कार्यक्रम में गोपाल साहू,क्रांति गुप्ता,गजपाल साहू,कल्याण सिंह,कुलदीप छाबड़ा,विरेंद्र शर्मा,नवल किशोर पांडेय,खेम सिंह ठाकुर,योगेश शर्मा,रितेश ठाकुर,अनुराग सिंह,पद्मराज टंडन,रविश सिंह,श्याम टंडन,तुलस कश्यप,स्वतंत्र तिवारी, विजय धृतलहरे,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।