पाटन। आम आदमी पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित हिरवानी के अपने पद और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने इसके पीछे कारण पारिवारिक व्यवस्ता और निजी कारण बताई है। अमित हिरवानी आप पार्टी से पाटन विधानसभा चुनाव काफी मजबूती से लड़ा था। अमित के त्याग पत्र से आम आदमी पार्टी को पाटन विधानसभा में काफी नुकसान होने की चर्चा है।







