पाटन । पाटन विधानसभा में भाजपा संगठन को लगातार करारा झटका मिल रहा है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन दौरे के दौरान पाटन ब्लॉक के दो दिग्गज भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवेश करने की घोषणा की। जिसका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत किया। आज पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए जनपद पंचायत पाटन के सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता भागवत वर्मा एवं मर्रा के रहने वाले भाजपा नेता डॉ रविंद्र यदु ने कांग्रेसी प्रवेश करने की घोषणा की है। कांग्रेश प्रवेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने उनका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने दोनों नेताओं ने कांग्रेश का हाथ थामा। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने दोनों नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

- October 6, 2022