बालोद । जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। कोरोना पॉजीटीव 2 मरीजों की मौत हो गई है। जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम परसाही निवासी 38वर्ष की महिला और डौंडी ब्लॉक के ग्राम मंगलतराई निवासी 35वर्ष महिला की कोविड से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजनांदगांव मेडिकल कालेज में एडमिट थी, और दूसरी महिला जिला अस्पताल बालोद में, जहां इनका उपचार किया जा रहा था। वही जिले में आज 15 नए कोरोना संक्रमित मिले है, जिससे कुल एक्टिव मरीज 84 हो गए हैं। जिनका उपचार जारी है।







