अजीत यादव
मो.9755116815
रायपुर ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को हटाकर उनकी जगह उपाध्यक्ष ओम माथुर को नामित किया है। ये नियुक्ति आदेश भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया।
माथुर राजस्थान से राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं। वे अब भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वहीं इस आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन ही होंगे।
उल्लेखनीय है कि ये आदेश तब जारी हुआ जब पुरंदेश्वरी, नड्डा के चार दिवसीय छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान पार्टी की बैठकों में भाग ले रही थी।