बिग ब्रेकिंग – ड्राई डे पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी


पाटन। ड्राई डे के दौरान अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने आबकारी विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। दक्षिण पाटन क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक अरविंद साहू के नेतृत्व में विभागीय टीम लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रही है।
टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन करने वालों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ड्राई डे के मद्देनजर विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है।

… कार्रवाई में जब्ती और प्रकरणों की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार।