Peris olympic 2024
पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन के खिलाफ मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। पेरिस ओलंपिक में ये भारत की झोली में आने वाला चौथा मेडल है। भारत ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

8 अगस्त को भारत और स्पेन के बीच खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे थे।