मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मैच खेला गया। एमआई ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में डीसी को 59 रनों से मात देकर प्लेऑफ की सीट कंफर्म कर ली। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट में फेरबदल हुआ। एमआई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की टॉप-3 में एंट्री हो गई है। वह यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। सूर्या के खाते में फिलहाल 13 मैचों में 583 रन हैं।
सूर्या ने डीसी के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के यशस्वी 14 मैचों में 559 रन हैं और वह चौथे पायदान पर खिसक गए। आरआर का अभियान समाप्त हो चुका है। वहीं, डीसी के केएल राहुल जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 504 रन बनाए हैं। राहुल ने एमआई वर्सेस डीसी मैच में 6 गेंदों में 11 रन बटोरे। उन्होंने जोस बटलर को सातवें स्थान पर धकेल दिया है।
आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-
प्लेयर मैच रन औसत
साई सुदर्शन 12 617 56.09
शुभमन गिल 12 601 60.10
सूर्यकुमार यादव13 583 72.87
यशस्वी जायस14 559 43.00
विराट कोहली 11 505 63.12
केएल राहुल 12 504 56.00
जोस बटलर 12 500 71.42
प्रभसिमरनसिंह 12 458 38.16
निकोलस पूरन 12 455 41.36
मिचेल मार्श 11 443 40.27
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप की रेस में दमदार छलांग लगाई है। वह अब छठे स्थान पर आ गए हैं। बुमराह टॉप-15 से भी बाहर थे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध कातिलाना गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। उन्होंने 3.2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 12 रन दिए। एमआई के ट्रेंट बोल्ट भी एक स्थान आगे निकल गए हैं। वह तीसरे पर पहुंच गए। उन्होंने 13 मैचों में 19 शिकार किए हैं। बोल्ट ने डीसी के सामने चार ओवर में 29 रन खर्च किए और एक विकेट चटकाया। पर्पल कैप अभी जीटी के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा के सिर सजी है। उन्होंने 12 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं।
आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट–
प्लेयर मैच विकेट औसत
प्रसिद्ध कृष्णा 12 21 17.57
नूर अहमद 12 20 17.25
ट्रेंट बोल्ट 12 19 20.36
जोश हेजलवुड 10 18 17.27
वरुण चक्रवर्ती 12 17 19.35
जसप्रीत बुमराह 9 16 14.12
अर्शदीप सिंह 12 16 21.93
वैभव अरोड़ा 11 16 24.43
साई किशोर 12 15 19.60
हर्षल पटेल 11 15 24.66
मोहम्मद सिराज 12 15 27.06
हर्षित राणा 11 15 27.20

- May 22, 2025
ऑरेंज-पर्पल कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव, सूर्या टॉप-3 में और राहुल ने बटलर को धकेला; बुमराह ने लगाई लंबी छलांग
- by Ruchi Verma