कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर से कवर्धा जाने हेलीकाफ्टर से उड़े। उसे न्यू पुलिस ग्राउंड में बने हेलीपेड में उतरना था। वहा तैयारी भी पूरी की गई थी। लेकिन हेलीकाफ्टर वहा नही उतार पाए। इसके बदले पीजी कालेज मैदान पर उतारना पड़ा। जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कालेज मैदान में उतरी तब वहा पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। चार पहिया वाहन भी नही था । इसके बाद एक ग्रामीण के बाइक में सवार होकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के भाजपा कार्यालय पहुंचे। जब पत्रकारों ने इस विषय पर सवाल किया तो डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा की बाइक पर चलना अच्छा लगा।।

- April 19, 2024