राजनांदगांव। जिले के बोर तलाब थाने के एक किमी की दूर पर नक्सली हमला हुआ हैं । इसमें सर्चिंग में लगे दो जवान शहीद हो गए। वही कई जवान घायल हो गए है। बताया जा रहा है की पिछले कुछ दिनों पहले पुलिस ने कई नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफल हुआ था। ये हमला को इसी का बौखलाहट बताई जा रही है। शहीद दोनो जवान बोर तलाब थाना में पदस्थ थे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किए तब नक्सली वापस भाग गए। स्थानीय लोगो के मुताबिक अचानक 15 से 20 नक्सली मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दिया । कुछ नक्सली का बाइक में भी आने की खबर है।









