धमतरी। जिले के नगर पंचायत नगरी से बड़ी खबर मिल रही है। यहां पर वार्ड क्रमांक 12 में मतदान करने मतदान केंद्र के बाहर मतदान करने लाइन में खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लाइन में खड़े थे तभी उसे चक्कर आया । जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।







