बिलासपुर/सरगांव। दिन शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे मुंगेली जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा अपने पति व्यापारी संघ अध्यक्ष घनस्याम वर्मा के साथ अपने गाड़ी स्कार्पियो में बैठकर पथरिया नगर से सरगांव की तरफ जा रहे थे तभी ग्राम बावली पहुचने से पहले विपरीत दिशा से आ रही बस ने ठोकर मार दी । जिससे पति पत्नी समेत चालक को अत्यधिक चोटे आई है। जिसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया है ।







