पाटन। अमलेश्वर थाना के घुघवा में बीती रात्रि दो पक्ष में विवाद हो गया। सरपंच के भाई के गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। अभी भी पुलिस गांव में डटे हुवे है। इस घटना को लेकर भाजपाई भी आगे आ रहे है। मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर भाजपाई के साथ घटना स्थल पर आज करीब 12 बजे पहुंचेंगे। बताया जा रहा है की सांसद विजय बघेल भी ग्राम घुघवा वा अमलेश्वर थाना जा सकते है। बता दे की घुघवा का सरपंच भाजपा समर्थित है। भाजपाई सूत्रों की माने तो पहले घटना स्थल जायेंगे उसके बाद अगर पुलिस से वही बात होगी तो वही बात कर घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों से मिलने के लिए अमलेश्वर थाना में जाने की तैयारी कर रहे है भाजपाई। अब यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक रंग लेने लगा है।
