पाटन। ग्राम भेलवाकुदा का रहने वाले नंदकुमार निषाद सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। कार की चपेट में आ गए। जिससे वे घायल हो गए। रानितराई थाना में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आवेदक नंदकुमार निषाद राजमिस्त्री का काम करता है। वे अपने गांव ग्राम भेलवाकुदा से अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 05 ए एच 8789 से मिस्त्री काम करने ग्राम अमलेश्वर जा रहा था ।। दोपहर करीबन 02.40 बजे ग्राम तेलीगुण्डरा पानी टंकी के पास पहूंचा था कि पाटन की तरफ से आ रही सफेद कार क्रमांक सीजी 07 बी एल 9571 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाडी चलाते लाकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया जिससे वे गिर गया। गिरने से नंदकुमार के दाहिने पैर में चोंट आया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। फिरहाल रानितराई पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।








