जीजा की बाइक लेकर बड़ी मां के घर पहुंचे युवक का बाइक चोरी, पाटन थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट, बाइक की पतासाजी शुरू


पाटन। पाटन में बुधवार को बाइक चोरी का घटना हुई है। यहां पर चोरों का हौसला घर के सामने रखी बाइक को दिन दहाड़े चोरी कर लिया गया। चोरी को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोरी किए गाड़ी पैसन प्रो. हीरो कंपनी की बाईक है जिसका नंबर सी.जी. 04 – जे.एफ 3954 है। आवेदक जुबैर जिलानी पिता स्व. जमील जिलानी, निवासी – सिंगपुर जिला- धमतरी, छ.ग. का निवासी है।  जो कि  अपने काम से बड़ी मां के यहां दिनांक 19.03.2025 को पाटन आया था। लेकिन उक्त गाड़ी उसके जीजा  स्व. असलम खान के नाम से रजिस्टर्ड है।  जिसे वे अपनी बड़ी मां अफसरी बेगम जो कि सुभाष चौक में रहती है।  जिसके यहां जुबैर गया था।और अपना गाड़ी उसी के घर के सामने खड़ा किया था। लेकिन दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे के मध्य पाटन से किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। पाटन पुलिस में इसकी सूचना दी है है। दिन दहाड़े हुई चोरी से अब आम नागरिक में काफी भय है। पुलिस के लिए अब उक्त चोर को पकड़ना चुनौती बन गई है।