जशपुर।15 अगस्त आज़ादी के पर्व बनाने के पूर्ण पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान जारी है। इसी कड़ी में मनोरा, फरसाबहार सहित अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान यात्रा निकाल कर भ्रमण किया गया।
भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।

नगर पंचायत बगीचा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। वही मनोरा में तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।