सड़क किनारे लोहे  के संकेतक को चोरी करते पकड़े गए बाइक सवार, सरपंच और ग्रामीणों ने पकड़ा,मोतीपुर क्षेत्र का मामला


पाटन।।रायपुर से फुंडा मैंन रोड मोतीपुर में pwd के द्वारा लगाए रोड में साइन बोर्ड को चोरी कर बेचने के लिए बाइक CG 04 ND 5801 में मोतीपुर के दो व्यक्ति 1 मुकेश सिंगौर/अलखराम सिंगौर 2 रणजीत धीवर/ महेश धीवर दोनों लोग लक्ष्मी नर्सरी रोड से अमलीडीह जाने वाले रोड से ले जा रहा था, जिसे सरपंच मोहन लोधी  एवं अन्य 4 लोग अमलीडीह पुल के पास बैठे थे, जहां से इन लोग लोहे के साइन बोर्ड  को बेचने के लिए ले जा रहे थे, पीछा करने पर लोहा का साइन बोर्ड इन दोनों द्वारा फेक कर भाग गए जिसका मोबाइल से फोटो कैप्चर सरपंच ने  स्वयं के मोबाइल से किया गया है, ऐसे कृत्य से साइन बोर्ड के चोरी होने से लगातार रोड में एक्सीडेंट हो रहे है। यह जानकारी सरपंच मोहन लोधी ने दी है।