फुंडा चौक में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, आरक्षक घायल, डेंजर जोन बनता जा रहा है दुर्ग पाटन रोड में स्थित यह चौक,


पाटन। आवेदक जितेंद्र कुमार 39 साल
व्हीआईपी बटालियन माना रायपुर में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। दिनांक 25.03.2024 को अपने परिवार को गांव परसदा जिला बालोद में छोड कर अपने मोटर सायकल क्रं. CG24N2657 से अपनी ड्यूटी पर व्हीआईपी बटालियान माना रायपुर जा रहा था कि करीबन 02.30 बजे फुण्डा चौक के पास पहुंचा था कि वे ग्राम सांतरा तरफ से फुण्डा चौक क्राश कर रहा था उसी समय दुर्ग तरफ से कार क्रं. CG07-AU-6468 का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आकर मुझे ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया जिससे वे वाहन सहित गिर गया गिरने से मेरे बांये पैर में चोटे आयी है एवं वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है । पाटन थाना में मामला दर्ज हुआ है।