बाइक चोर युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी के बाइक से अपने जीजा के घर गए थे घूमने, पेट्रोल समाप्त हुआ तो लावारिश हालात में छोड़ दी बाइक, पाटन थाना की घटना

पाटन। पाटन थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक तुकेश चक्रधारी जिला गरियाबंद पाटन आया था। उन्होंने दामोदर चक्रधारी के घर के सामने गाड़ी खड़ी कर घर कब अंदर जॉकर सो गया। इसी दौरान रात्रि में आरोपी पाटन निवासी सुधीर यादव ने बाइक चोरी कर ली। आरोपी चोरि के बाइक में अपने जीजा के घर परसाहि चला गया। वहाँ से वापस आते समय रास्ते मे रनचिरई में मोटर साइकिल का पेट्रोल समाप्त हो गया। इस करण बाइक को वही छोड़ कर वापस आ गया है। पुलिस न संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ किया जिसमें युवक ने बाइक चोरी स्वीकार किया। युवक के निशानदेही पर बाइक भी जप्त कर लिया है।