बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लगातार हुई भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिलासपुर से रायगढ़ को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग मस्तूरी क्षेत्र के मोहतरा और आसपास के इलाकों से होकर गुजरता है। मस्तूरी के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से पानी में डूब गया, जिससे सामान्य आवाजाही बाधित हुई।

सड़क पर पानी का स्तर अत्यधिक बढ़ गया था। पूरा मार्ग पानी से लबालब दिखाई दे रहा था। इस अप्रत्याशित जलभराव के कारण सैकड़ों वाहन सड़क पर ही फंस गए। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। फंसे हुए वाहनों के कारण मार्ग पर लंबा यातायात जाम लग गया। यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। वीडियो भी सामने आए हैं।







